<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 3, 2025

एडीएम प्रतिपाल सिंह ने सुनी पूर्व सैनिको की समस्या


बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में सैनिक कल्याण बन्धु की बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिको की समस्याओं को एक-एक करके गम्भीरतापूर्वक सुना गया। पूर्व सैनिको द्वारा बैठक में भूमि विवाद, विद्युत ट्रांसफार्मर सहित अन्य समस्याओं के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। अपर जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल देविन्दर गुहानी ने किया। इसमें मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, डीडीओ अजय सिंह, ईओ नगरपालिका सुनिष्ठा सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत मनोज सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages