भुवनेश्वर। ओडिशा में पहली बार 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन हो रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रवासी भारतीय दिवस के सफल आयोजन में खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का लक्ष्य ओडिशा को आईटी हब के तौर पर विकसित करना है। अश्विनी वैष्णव ने कहना है कि यह बहुत ही खुशी के छड़ हैं कि ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन हो रहा है।
- प्रवासी भारतीय ओडिशा की संस्कृति का आनंद ले रहे
इस दौरान विश्व भर से आए प्रवासी भारतीय ओडिशा की संस्कृति का आनंद ले रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर प्रवासी भारतीय दिवस के लिए चुना है। यह बहुत अच्छी बात है। पीएम मोदी का लक्ष्य है कि ओडिशा एक बड़े आईटी अब में बदला जाए। उनका मानना है कि आने वाले दो तीन वर्षों में ओडिशा में आईटी हम बनाया जाए। इसको लेकर विस्तार से चर्चा जारी है।
- हम एक विकसित ओडिशा देख सकेंगे
उन्होंने कहा कि कई मामलों को लेकर ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी से मुलाकात हुई। विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आने वाले वक्त में हम एक विकसित ओडिशा देख सकेंगे। ओडिशा में रेलवे प्रोजेक्ट को लेकर 73,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। ओडिशा में निवेश को लेकर राज्य में बड़ा आयोजन होने वाला है। इसमें बड़ी घोषणाएं होंगी। ओडिशा के नौजवानों के लिए नए मौके होंगे। इस पर चर्चा होगी।
- 18वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
अश्विनी वैष्णव ने प्रवासी भारतीयों को लेकर चलाई खास ट्रेन के बारे में सूचना दी। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ-2025 में ओडिशा से जाने वाले लोगों को लेकर खास इंतजाम को लेकर जानकारी दी। पीएम मोदी ने गुरुवार को भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान लोगों को संबोधित किया।
No comments:
Post a Comment