<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 25, 2025

भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों की मजबूत आवाज थे - विश्वनाथ पाल


बस्ती। शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कुदरहा कस्बे में भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर के 101वीं जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि बाबा साहब के संविधान का ही परिणाम है कि समाज के दलित, वंचित, उपेक्षित समाज को राजनीतिक धारा में आने का मौका मिला। कहा कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में गरीबों को अधिकार दिलाने के लिये जो संघर्ष किया उसे आगे बढाने की जरूरत है। वे दो बार मुख्यमंत्री बने किन्तु अहंकार छू तक नहीं किया गया था। कहा कि सुश्री मायावती गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यक समाज को उनके अधिकार दिलाने के लिये संघर्ष के साथ ही कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपनों को पूरा करने में जुटी हैं।
बसपा नेता विजयनन्द नाई, पूर्व विधानसभाध्यक्ष के.सी. मौर्य, गुरूदेव निगम, कृष्णकान्त मणि, राकेश गौतम, छटंकी गौतम, विष्णु सक्सेना, राम प्रसाद मास्टर, राजराम, कृपाल गौतम और रामसागर के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में  विश्वनाथ पाल ने कहा कि अपने अधिकारों को जानिये और उसके लिये रचनात्मक संघर्ष जारी रखे। अध्यक्षता करते हुये पूर्व विधायक भगवानदास ने कहा कि हमें कर्पूरी ठाकुर के संघर्षाे से प्रेरणा लेकर आगे बढेगा। संचालन करते हुये पूर्व मण्डल प्रभारी के.पी. राठौर ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर  के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। राष्ट्रीय मिशन गायक रविराज बौद्ध , प्रीती बौद्ध और साथियों ने गीतों के माध्यम से संदेश दिया।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि लालचंद निषाद, सीताराम शास्त्री, लवकुश पटेल, धर्मदेव प्रियदर्शी, सुभाष गौतम आदि ने सम्बोधित करते हुये कर्पूरी ठाकुर  के योगदान पर चर्चा किया। मुख्य रूप से अनूप कुमार, उमाशंकर, युगुल किशोर चौधरी, अनिल कुमार गौतम, हरिश्चन्द्र, बंशीलाल, परमात्मा, रत्नेश, गौड़ महेश चन्द्रबंशी, रामचेत निराला, रामलला गौड़, अनिल आजाद, ठाकुर प्रेमनन्दबंशी, उत्तम, राजेश, संजय शर्मा, राम अचल शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा, आशाराम शर्मा, प्रदीप शर्मा, संदीप शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, सत्य शर्मा, रामकेश भारती, बब्लू पाल, आशुतोष सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages