<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 10, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव में वाम दल छह सीट पर चुनाव लड़ेंगे - वृंदा करात


रांची। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने बृहस्पतिवार को कहा कि वाम दलों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में छह सीट पर चुनाव लड़ने और अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ने वाले ‘सबसे मजबूत उम्मीदवारों’ का समर्थन करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि माकपा छह में से दो सीट पर चुनाव लड़ेगी और राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। वृंदा करात ने कहा, ‘‘दिल्ली चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार पहले ही तय कर लिए हैं। वाम दलों ने छह सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है और माकपा दो सीट पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने बाकी सीट पर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे मजबूत उम्मीदवारों को अपना समर्थन देने का भी फैसला किया है।’’ करात गुरुवार को माकपा के आठवें झारखंड राज्य महाधिवेशन में भाग लेने के लिए रांची में थीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages