गोरखपुर। आर्य नगर मंडल की मण्डल कार्यशाला बेनीगंज भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई। अगामी 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलने वाले (संविधान गौरव अभियान) के निमित्त बेनीगंज भाजपा कार्यालय पर आर्य नगर मंडल कार्यशाला में मुख्य अतिथि महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि देवेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे । मण्डल कार्यशाला की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष आर्य नगर अमित कुमार श्रीवास्तव ने व संचालन महामंत्री चतुर्भुज प्रसाद ने किया।
ओमप्रकाश शर्मा ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव स्वरूपीं अभियान है। अभियान के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों का प्रचार किया जाएगा। हमारा संविधान हमारा अभिमान के भाव से इस अभियान को चलाया जाएगा।
भारत के संविधान को निर्मित हुए 75 वर्ष हो रहे हैं इस अवसर पर संविधान के महत्वपूर्ण गौरव अभियान को एक उत्सव के रूप में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाया जा रहा है अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्यों का जन-जन तक लेकर जाना है।
मण्डल कार्यशाला में महानगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, समरेंद्र कुमार सिंह, महानगर कार्यालय मंत्री अशोक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी वरुण चौरसिया, कार्यालय प्रभारी शिवम पांडे, महानगर महामंत्री मीना श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष ममता गुप्ता, मंत्री पूजा गुप्ता मंडल महामंत्री चतुर्भुज प्रसाद, आकाश साहनी, सचिन जयसवाल, पुरन गुप्ता राम सिंह प्रजापति , सनी साहनी , पार्षद शिवेंद्र मिश्रा , श्रवण पटेल, शिवांचित्त खरे ,जितेंद्र निषाद, अरुंधति मिश्रा ,त्रिलोकी नाथ, शिवानंद सिंह ,अंकित शर्मा, जयदीत हरि नारायण गुप्ता , आलोक सिंह , अनिल कुमार, रवि सोनकर, आनंद सोनकर सहित अन्य लोग मण्डल कार्यशाला में मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment