<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 4, 2025

सिद्धार्थनगर में 682 तो बस्ती में 194 प्रौढ़ व सारसों के बच्चे, तीनों जिलों में हुआ सारसों का तेज इजाफा

बस्ती। सारस पक्षियों को बस्ती मंडल की जलवायु रास आने लगी है। यह वन विभाग की 2024 की सारस गणना के बाद साबित हो गया है। मंडल में कुल 1596 सारस विचरण करते हुए पाए गए हैं। इनमें 1351 वयस्क व 245 बच्चे शामिल हैं। जबकि 2021 की सारस गणना के समय कुल महज 814 सारस पाए गए थे। इससे यह साबित हो गया है कि इस क्षेत्र की आबोहवा सारसों के .लिए मुफीद साबित हो रही है। 


मंडल की सारस गणना के अनुसार सबसे अधिक संतकबीरनगर में 720 प्रौढ़ सारस व बच्चे  पाए गए हैं। वहीं नेपाल के पहाड़ी व जंगली क्षेत्रों से सटे सिद्धार्थनगर जिले में इन तीन वर्षों में संख्या में डेढ गुना की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बावजूद इसके संतकबीरनगर ने अव्वल बाजी मार लिया है। जबकि 2021 में सिद्धार्थनगर में सबसे अधिक कुल संख्या 682 के सापेक्ष दो तिहाई 513 सारस पाए गए थे। वहीं संतकबीरनगर में 720 व बस्ती में 194 सारस पाए गए हैं। यही नहीं इन दोनों जिलों में भी संख्या में अच्छी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बस्ती के डीएफओ जेपी सिंह के अनुसार वन विभाग ने इनके संरक्षण के लिए गार्ड तैनात कर दिए हैं, ताकि वे प्राकृतिक वातावरण से भागकर दूर न जा सकें। 

- मंडल के इन जलाशयों में पाए गए हैं सारस

वन विभाग की टीमों ने तीनों जिलों के प्राकृतिक तालाबों व झीलों का सर्वे कर सारसों की गणना की है। इनमें संतकबीरनगर का बखिरा झील, समदा ताल, छवना ताल, वंदनी ताल, पुरैला ताल, रेउरा ताल, बेलापार, कुड़वा ताल, बौधरा, परसा पांडेय ताल, विसौआ ताल, जमया ताल, ढढवा ताल, मुंडेरा ताल, जिगिना ताल, बेल्हुड़ा ताल, पल्दह ताल, कोड़रा खास, मलाई व लहुरा ताल का सर्वे किया गया है। 

वहीं सिद्धार्थनगर के मझौली सागर, सिसवा सागर, शिवपति सागर, कपिया ताल, बगहा ताल, पथरा ताल, लेवड़ ताल, रैनाताल, मोतीसागर, महसई सागर, बजहा ताल, मछली सागर, परिगवां सागर, सेमरा ताल व धनखरपुर में भी सारस व उनके बच्चे पाए गए हैं। 

साथ ही बस्ती के चंदो ताल, इमिलिया, गड़हा दलथंभन, आमा भुइला, चंदोखा, पिपरा प्रथम, पिपरा द्वितीय, करायन ताल, उकड़ा ताल, सकतपुर, कोठिला ताल, असुरैना ताल, वादिल जोत, लक्ष्मनपुर ताल, नौगढ़वा  ताल, वनबधिया ताल, बड़हरा बुजुर्ग ताल, पुरैना ताल, विशुनपुरवा ताल, मढ़नी ताल, मढ़नी ताल छोटा पुरवा, बेसौरा, गुआताल, फेंसा ताल, शिवराजपुर ताल, पचवस ताल, खम्हरिय सुजात, जगदीशपुर, बिछनैया ताल, परसा जाफर ताल, कबरा ताल, मड़वानगर, जिगिनिया ताल, रेहरवा ताल व संतरविदास वन विहार में सारस पक्षी पाए गए हैं। 

- सारसों की हो रही नियमित निगरानी

बस्ती मंडल में सारसों की गणना पूरी हो चुकी है। 1596 सारसों में 245 बच्चे पाए गए हैं। इनके संरक्षण के लिए सभी डीएफओ को अतिरिक्त निगरानी करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

- डॉ. बीसी ब्रह्मा, वन संरक्षक बस्ती वृत्त

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages