गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15037/15038 कानपुर अनवरगंज-कासगंज-कानपुर अनवरगज एक्सप्रेस का 02 मिनट का अस्थाई ठहराव 30 जनवरी से 13 फरवरी तक अरौल मकनपुर स्टेशन पर प्रदान किया जायेगा।
फलस्वरूप 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कानपुर अनवरगंज से प्रस्थान करने वाली 15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस अरौल मकनपुर स्टेशन पर 12:49 बजे पहुँचकर 12:51 बजे छूटेगी तथा 30 जनवरी से 13 फरवरी, 2025 तक कासगंज से प्रस्थान करने वाली 15038 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस अरौल मकनपुर स्टेशन पर 16:37 बजे पहुँचकर 16:39 बजे छूटे।
No comments:
Post a Comment