<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 31, 2025

टूटते परिवार को डॉ0 शालिनी सिंह ने बचाया

बस्ती। महिला थाना प्रभारी डॉ0 शालिनी सिंह के द्वारा ‘आपरेशन साथ-साथ’ के तहत टूटते परिवारों के बीच मतभेदों को दूर कर एक बार फिर साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया।


प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना द्वारा पति-पत्नी के 02 जोडे को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया । सावित्री पत्नी संतराम निवासिनी सेमई थाना पैकोलिया तथा रीता पत्नी विनोद निवासिनी सजनाखोर थाना लालगंज जनपद बस्ती के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था। जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे। अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे। किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना की कोशिशों और समझाने-बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह-समझौता करवाया गया। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages