गोरखपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती और पराक्रम दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में पैडलेगंज स्थित नेताजी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान किया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवा शक्ति को संगठित किया। संपूर्ण राष्ट्र नेता जी के पराक्रम और अविरल संघर्ष के लिए सदैव श्रृणी रहेगा।
गोरखपुर नगर निगम महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पराक्रम दिवस पर हम सभी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के बताएं मार्ग का अनुसरण करने हेतु संकल्पित हो।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महापौर डां मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू, महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा,अच्युतानंद शाही, देवेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रणविजय शाही, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र सिन्हा, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, महानगर मंत्री गौरव तिवारी, मनोज अग्रहरी, अवधेश अग्रहरी, अशोक गुप्ता, व मण्डल अध्यक्षगण में प्रदीप सिंह, शिशिर वर्मा, विकास शर्मा, कृष्ण कुमार, सिद्धांतों घोष, अष्टभुजा श्रीवास्तव,पार्षद देवेन्द्र गोंड पिंटू, मनोज निषाद, रणंजय सिंह जुगनू, वरूण शर्मा, शिवेंद्र गौड़, मनोज निषाद, राहुल साहनी, संतोष नंद आर्य, अभिषेक मिश्रा, यश दुबे, मनोज गुप्ता, अतुल अस्थाना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment