<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 6, 2024

बाबा साहेब भेदभाव उन्मूलन के सबसे बड़े पैरोकार थे- धर्मेन्द्र सिंह

गोरखपुर। भारतरत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर चौक गोरखपुर स्थित उनके मूर्ति पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह वं महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता  उपस्थित रहे।


प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक समरसता का एक संदेश दिया था ताकि यह जन जन तक सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचे बाबा साहब ने देश को बहुत कुछ दिया ,दलित चेतना, समाज सुधार और भेदभाव उन्मूलन के सबसे बड़े पैरोकार, हमारे आदर्श - हमारे प्रेरणास्रोत, परम् श्रद्धेय महामानव डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कोटि-कोटि नमन एवं स्मरणपूर्ण श्रद्धांजलि। 

विभिन्न रूढ़ियों और कुप्रथाओं से घिरे समाज को नई दिशा देने और पिछड़ो-वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु आपके द्वारा किए गये प्रभावी कार्य सदियों तक मानवता का पथ आलोकित करते रहेंगे। आधुनिक भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान देने वाले बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का पूरा जीवन लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला है। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता  ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब का हर कार्य, हर निर्णय अंत्योदय को समर्पित था।

प्रमुख रूप से अनुराग मझवार,अच्युतानंद शाही महामंत्री  ,ओम प्रकाश शर्मा , देवेश श्रीवास्तव, रणविजय शाही,शशिकांत सिंह  , बृजेश मणि मिश्रा, पदमा गुप्ता, पूजा गुप्ता,महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, मनोज अग्रहरी,अजय राय , अवधेश अग्रहरी, अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार , अमृत भारती,  कमलेश आजाद,  गौरव तिवारी,अमृतलाल भारती , रविन्द्र सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव , अजय श्रीवास्तव महानगर मंत्री, मण्डल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव,सिद्धांतों घोष, आनंद अग्रहरी, अजय मणि त्रिपाठी, अनिल सिंह,  मनोज श्रीवास्तव, आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे l

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages