बस्ती । भारतीय जनता पार्टी गौर मण्डल से राजेश कमलापुरी को मण्डल अध्यक्ष चुना गया है। उनके चयन से पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता का माहौल है। सोमवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बभनान स्थित महागौरी मंदिर परिसर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों को साझा किया। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी ने कहा कि निश्चित रूप से वे पार्टी के नीति, कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर गति देंगे।राजेश कमलापुरी को गौर मण्डल अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल, आनन्द सिंह कलहंस, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्याम बहादुर, विजय गुप्ता, राजेश अंगियार, अनिल सोनी, अनुपम पाण्डेय, आशीष सिंह, सोनू सिंह, सुनील गुप्ता, राजमंगल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, वृजेश गौतम, रविन्द्र गुप्ता, राजेश, अमित पाण्डेय, सन्तोष शुक्ल, अमित शुक्ल, दीपक जायसवाल, वेद प्रकाश सोनी, राम बाबू कमलापुरी, सूरज कमलापुरी, रमलू सिंह, राजकुमार जायसवाल, मो. बस्तवी, शिव कुमार तिवारी, मोरारजी कमलापुरी, किशन कसौधन, महेश कसौधन, आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
No comments:
Post a Comment