<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 24, 2024

बीर बाल दिवस पर भाजपा ने निकाली नमन यात्रा

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर के अन्तर्गत बिस्मिल नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने नमन यात्रा निकाली। गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के चार सुपुत्रों एवं उनकी माता गुजर कौर जी के महान बलिदान को स्मरण करते हुए वीर बाल दिवस के उपलक्ष पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के बिस्मिल नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। कार्यक्रम संयोजक बिस्मिल नगर मंडल अध्यक्ष आनंद अग्रहरी रहे।


बिस्मिल नगर मंडल द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी जो सुबह  पादरी बाजार चौराहे से होते हुए जिला कारागार पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी के शहादत स्थल पर संपन्न हुई।

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से महानगर के बिस्मिल नगर मंडल में ‘वीर बाल दिवस' के उपलक्ष्य मे प्रभातफेरी के माध्यम से साहिबजादों की वीर गाथा व समर्पण भाव को जन-जन तक पहुंचाया गया। 

वीर बाल दिवस पर प्रभात फेरी में महानगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष दयानंद शर्मा, आनंद अग्रहरी,शिशिर वर्मा, संत गुलाब यादव ,प्रेमनाथ शुक्ला ,राकेश श्रीवास्तव, रानी मिश्रा, प्रीति साही, अनिल सिंह, आलोक सिंह, गौरव श्रीवास्तव ,सुनील जायसवाल आदि कार्यकर्ता प्रभातफेरी में उपस्थित रहे। 




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages