गोरखपुर। काशी में उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ की आम सभा की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। जिसमे उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मेनन को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष के रूप में चुना गया , मो.शाहिद को सर्वसम्मति से पुनः महासचिव, उपाध्यक्ष के पद पर पुष्कर शर्मा , अनिल श्रीवास्तव को भी पुनः सर्वसम्मति से चुना गया।
![]() |
धर्मेन्द्र सिंह (एमएलसी गोरखपुर) |
बैठक मे उपाध्यक्ष के पद पर दो नये नाम धर्मेन्द्र सिंह (एमएलसी गोरखपुर) और अजय त्रिपाठी (कुशीनगर) को कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से संघ मे उपाध्यक्ष के रूप मे शामिल किया गया एवं ऋतु सिंह को डिप्टी चेयरमैन (महिला विंग) चुना गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। महापौर द्वारा प्रत्येक वर्ष काशी में उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के नेतृत्व और नगर निगम वाराणसी के सहयोग से “नमो लीग” के आयोजन की घोषणा की गयी।
उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष के पद पर डॉ धर्मेंद्र सिंह को बनायें जाने पर खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ता झूम उठे एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
No comments:
Post a Comment