<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 3, 2024

डा राजेन्द्र प्रसाद ने अपने संस्कारों के बल पर सामान्य से सर्वोच्च नागरिक तक सफर तय किया - ओम प्रकाश आर्य


बस्ती। स्वामी दयानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर वैदिक यज्ञ और विचार गोष्ठी का आयोजन किया।यज्ञ कराते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बच्चों को उनके बारे बताते हुए उनके अनुकरणीय चरित्र से प्रेरणा लेने सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में अभ्यास, निरन्तरता और लक्ष्य के प्रति समर्पण का बहुत महत्व है जो अपने शिक्षकों और बड़ों के प्रति आदर भाव रखने से ही मिलता है। इसके साथ साथ अपने विषय के प्रति सच्ची लगन से मेधा बुद्धि प्राप्त की जा सकती है। डिजिटल युग में सीखने की नवीन विधियों से अपने कौशल को बढ़ाते हुए आगे बढ़ना चाहिए।एक सामान्य नागरिक से देश के सर्वोच्च नागरिक तक का सफर उन्होंने अपने संस्कारों के बल पर ही तय किया। प्रधानाध्यापक आदित्यनारायण गिरि ने बताया कि बिहार में जन्मे डॉ राजेंद्र प्रसाद जी बचपन से ही जिज्ञासु और पुरुषार्थी थे। इसी बल पर उन्होंने देश को अपना संविधान दिया। उन्हें भारत रत्न प्रदान कर देश स्वयं गौरवान्वित हुआ है। आज पूरा देश उनके बनाए संविधान से चल रहा है। देश के राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने जनता की सेवा में अपने जीवन को समर्पित किया।

इस अवसर पर अरविन्द श्रीवास्तव, दिनेश कुमार मौर्य, अनूप कुमार त्रिपाठी, अनीशा मिश्रा, महक मिश्रा, अंशिका पाण्डेय, पूजा गौतम, काजल सिंह सहित सभी बच्चे सम्मिलित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages