<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, December 5, 2024

कुस्ती विजेताओं को मिला पुरस्कार व प्रमाण पत्र

 गोरखपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग जनपद गोरखपुर के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग 2024-25 के जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल लीग में कुश्ती खेल विधा का आयोजन रीजनल स्पोर्टस स्टेडियम गोरखपुर के कुश्ती हॉल में किया गया। जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ  04 दिसम्बर 2024 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मशाल प्रज्वलित कर किया गया था।


प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत रहा - 

कुश्ती सब जूनियर 45 किलो बालक वर्ग में अंकित भास्कर कौड़ीराम का प्रथम स्थान एवं रोशन पिपरोली का द्वितीय स्थान , 48 किलो में अंकित पल प्रथम, 51 किलो में अमन पाल, 55 किलो में रितेश कुमार, इसी प्रकार बालिका वर्ग में 49 किलो भर वर्ग में सुप्रिया यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में  57 किलो में अंकित यादव, 61 किलो में अजय पल, 65 किलो में सुमित यादव, 70 किलो में विजय लाल यादव प्रथम स्थान प्राप्त किए। वहीं सीनियर वर्ग में 57 किलो में शैलेन्द्र यादव, 61 किलो में अजय पल, 65 किलो में इब्रान, 70 किलो में आदित्य यादव, एवं 74 किलो में नौनित यादव प्रथम स्थान प्राप्त किए। सभी विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र का वितरण उपाध्यक्ष युवा कल्याण परिषद विभ्राट चंद कौशिक के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर धर्म वीर सिंह उप क्रीड़ा अधिकारी, निर्णायक राम संकर, श्याम पल, ओसामा जौहर, चंद्रेश पटेल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी देवेश, रूबी तिवारी, आशीष सिंह, दिलीप, विनोद चौधरी एवं प्रांतीय रक्षक के जवान आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages