<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, December 7, 2024

भोपाल में ‘सार्थक जीवन का आधार सेवा’ विषय पर 08-09 दिसंबर को रवींद्र भवन में व्याख्यानमाला

 सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय रोहित आर्य जी करेंगे संबोधित

भोपाल। भारतीय विचार संस्थान न्यास की ओर से दो दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन 08 दिसंबर 2024, रविवार से किया जा रहा है। इसमें देश के प्रख्यात महानुभावों  द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार दिए जाएंगे.  

रवीन्द्र भवन में आयोजित होने वाली इस व्याख्यानमाला में पहले दिन  रविवार को शाम 5रू30 बजे श्री सुहासराव जी हीरेमठ, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) द्वारा सार्थक जीवन का आधार सेवा विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रोहित जी आर्य सेवानिवृत्त  न्यायमूर्ति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय करेंगे।

व्याख्यानमाला में दूसरे दिन 09 दिसंबर 2024 सोमबार को सामाजिक कार्यकर्ता काजल हिंदुस्तानी जी के माध्यम से समर्थ नारी,  समर्थ भारत विषय पर अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे एवं कार्य की अध्यक्षता डॉक्टर मनीषा श्रीवास्तव निदेशक बीएमएसआरसी भोपाल द्वारा की जाएगी।

इस कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है। साथ ही आपके समाचार पत्र/समाचार चौनल द्वारा अपने संवाददाता एवं कैमरामेन भेजकर इस कार्यक्रम का कवरेज करने का आग्रह है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages