<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 4, 2024

सांस्कृतिक कार्यक्रम में थिरके स्कूली बच्चे, झूमे श्रद्धालु

बस्ती। शहर के धर्मशाला रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर सभागार में कायस्थ सेवा ट्रस्ट की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां ट्रस्ट के संस्थापक अजय श्रीवास्तव की अगुवाई यूनिक साइंस एकेडमी के बच्चों ने नृत्य संगीत प्रस्तुत किया। देर रात तक लोग श्रद्धा के सागर में गोते लगाते रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गेंद्र बहादुर ने गणेश वंदना से किया। जिस पर छात्रा समृद्धि श्रीवास्तव, स्वरा उपाध्याय व गिरिनंदनी ने  नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। आदर्श चौधरी, यशी पांडेय, उर्जित पटेल, देव सिन्हा, कार्तिक वर्मा, अथर्व कन्नौजिया, आराध्या दुबे, श्रेष्ठ शुक्ला, माही, रितेश, सिद्धेश्वर पांडेय, अंशिता व सक्षम आदि ने मनमोहक झांकी प्रस्तुत किया। अभिश्री, सृष्टि, अंशिका पांडेय, उदिता, यशस्वी शुक्ला, ममता, राशी, तान्या, आराध्या सिंह, मैंसर, अक्षिता, काव्या, ईशा, आराध्या सिंह, मायरा, शिवन्या, आराध्या त्रिपाठी, अन्विता, आस्था सिंह, आरूषी द्विवेदी, साक्षी, अंकिता ,अनुष्का ने विविध नृत्य प्रस्तुत कर शमां बांध दिया। कीर्ति, इकरा, शिवांगी वर्मा, आकांक्षा, साक्षी, आराध्या व पीहू ने गीत प्रस्तुत किया। चित्रगुप्त मंदिर कमेटी के महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, कृष्ण चंद्र, सुभाष श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश, अरुण श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, अपराजिता सिन्हा, नम्रता श्रीवास्तव और साक्षी श्रीवास्तव आदि सदस्यों  ने बच्चों  को स्मृति चिन्ह भेंट कर  आशीर्वाद दिया। इस मौके पर कायस्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, राहुल, नितेश श्रीवास्तव, मुकेश, मयंक श्रीवास्तव और संजय आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages