<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, November 30, 2024

जितना ही महिला सशक्त होगी उतना ही समाज एवं राष्ट्र सशक्त होगा- हेमचन्द्र



गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग गोरखपुर में आयोजित विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की तीन दिवसीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक के दूसरे दिन प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री  हेमचन्द्र ने कहा कि समाज की प्रबुद्ध महिलाओं को अपने विचारधारा से जोड़ा जाए। जितना ही महिला सशक्त होगी उतना ही समाज एवं राष्ट्र सशक्त होगा। महिला विकास वर्ग के माध्यम से मातृ शक्ति को हिंदुत्व, सामाजिक समरसता एवं स्वदेशी भाव, नागरिक कर्तव्य, संयुक्त परिवार व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागृत किया जाए। अपनी समस्त समितियों में अधिक से अधिक मातृ शक्ति को जोड़ा जाए। इनको सिर्फ जोड़ा ही न जाए निर्णायक भूमिका में लाया जाए। मातृ भारती का प्रत्येक विद्यालय में गठन के साथ ही उसे सक्रिय किया जाए। विद्यालय के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। संस्कार केंद्र से भी मातृ शक्ति को जोड़ा जाए। कान्या भारती जो विद्यालयों में बालिकाओं में मातृत्व, कृतित्व, नेतृत्व व राष्ट्रीय भाव को जागृत करने में सहयोगी है, को सक्रिय किया जाए। जिसमे अधिक से अधिक बालिकाओं की सहभागिता हो। जिस परिवार में, समाज में, राष्ट्र में महिलाओं का सम्मान होता है वह परिवार समाज एवं राष्ट्र बहुत तीव्र गति से प्रगति करता है।

इसे भी देंखे :


लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर विद्या भारती 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक एक माह का अहिल्याबाई होलकर के मातृत्व, कृतित्व, नेतृत्व न्यायप्रियता व देश प्रेम के भाव को समाज व परिवार में पहुँचाने के लिये 300वीं जन्म जयंती अभियान चलाएगा।

जिसमें प्रत्येक घर में माता अहिल्याबाई से संबंधित पुस्तक व विभिन्न साहित्य व चित्र पहुंचाया जाएगा। विद्या भारती द्वारा संचालित सभी विद्यालयों शिशु मंदिर/ विद्या मंदिर में प्रतिदिन एक मास तक प्रातः काल वंदना सत्र में भैया बहनों को अहिल्याबाई के जीवन पर प्रसंग सुनाना, सामान्य ज्ञान एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र दिव्यकांत शुक्ला, डॉ राम मनोहर जी योगेश जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages