<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 15, 2024

संस्कार युक्त वैचारिक शिक्षा विद्या भारती का उद्देश्य - डॉक्टर सौरभ मालवीय

 गोरखपुर। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की चिंतन क्रियान्वयन बिन्दु बैठक सरस्वती शिशु मन्दिर पक्की बाग गोरखपुर में आयोजित हुई।


चिन्तन बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश डॉ सौरभ मालवीय ने कहा कि संस्कार युक्त वैचारिक शिक्षा विद्या भारती का उद्देश्य है। विद्या भारती शैक्षिक क्षेत्र की विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था है। हमारे पास चुनौतियां बहुत हैं। हम प्रोग्रेसिव भी हैं, सनातन भी हैं, हम पुरातन को ले कर चलते हैं, हम विज्ञान को भी स्वीकार्य करते हैं। हमें विज्ञान के साथ-साथ प्रज्ञान भी होना होगा, जय- जवान, जय- किसान, जय- विज्ञान तीनों को लेकर हमें चलना है। तेज गति से कार्य करना है। समाज को एक सूत्र में जोड़ सकें ऐसा प्रयास करना है। जहां हमारी पहुंच नहीं वहां भी हमें पहुंचना है। अपने कार्य को विस्तार देने के लिए लगना होगा। शिक्षक की सफलता छात्र की सफलता पर निर्भर करती है जिस प्रकार से देश की शिक्षण व्यवस्था होगी, शिक्षक होगा उसी प्रकार से शिक्षार्थी होगा वैसा ही समाज होगा। छात्र भविष्य में देश की दशा और दिशा निर्धारित करेगा। जब छात्र सफल होता है तो शिक्षक को सफलता मिलती है। उन्होंने महामना पण्डित मदन मोहन मालवीय जी का जिक्र करते हुए कहा की, काम करने के लिए इच्छा शक्ति की आवश्यकता होती है, धन की कमी किसी भी अच्छे कार्य में बाधा नहीं बनती। समाज में देने वालों की कमी नहीं है लेने वालों की कमी है। स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए डॉ मालवीय ने कहा कि समाज को जिस प्रकार की शिक्षा मिलेगी उसी प्रकार से समाज राष्ट्र का विकास होगा। देश में पहला आक्रमण मोहम्मद बिन कासिम का होता है फिर मुगल आते हैं अंग्रेज आते हैं। इसके बाद डॉ हेडगेवार का पदार्पण होता है। जिन्होंने समस्त भारत का दर्शन किया, यहाँ के इतिहास और भूगोल का अध्ययन करने के पश्चात उन्होंने संकल्प लिया कि सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचने का कार्य हमें करना होगा। किसी देश को आगे बढ़ाने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा इस उद्देश्य से उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। देश हमें देता है सब कुछ हमें भी तो कुछ देना सीखें यह भाव हृदय में होना चाहिए। नेहरू, लोहिया, पटेल सभी लोगों ने संघ को स्वीकार किया। हमें विद्या भारती का लक्ष्य समग्र विकास के रूप में जन-जन तक फैलाना होगा।

चिंतक बैठक में शिक्षा दर्शन, विद्यालय की गुणवत्ता, छात्र विकास, आचार्य विकास एवं प्रशिक्षण, मातृभाषा, कौशल विकास, सामाजिक दायित्व एवं संस्कार, शिक्षा क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियाँ, शिशु वाटिका, पूर्व छात्र आदि बिंदुओं पर चिंतन होगा।

इस अवसर पर डॉक्टर रामनाथ गुप्त सह मंत्री विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, विनोद कांत मंत्री जन शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत, राम सिंह प्रदेश निरीक्षक शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत, जन शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के निरीक्षक जिया लाल,  संभाग निरीक्षक बलिया कन्हैया चौबे, तथा गोरक्ष प्रांत के सभी प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक गण उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages