बस्ती। संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव मंजू पाण्डेय ने हंसराजलाल इण्टर कालेज गनेशपुर में पौधरोपण कर संदेश दिया कि संविधान कमजोर न पड़ने पाये। पौधरोपण के बाद कांग्रेस नेता मंजू पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार संविधान को परिवर्तित करना चाहती है किन्तु कांग्रेस के चलते उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और नव निर्वाचित सांसद वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के साथ ही पूरी पार्टी संविधान की रक्षा के लिये एकजुट है।
संविधान दिवस के अवसर पर पौधरोपण करने वालों में प्रधानाचार्य डा. देवेन्द्रनाथ मिश्र, कांग्रेस नेता अवधेश सिंह, जय प्रकाश मिश्र, रघुवीर सिंह, कमल किशोर शुक्ल, चन्द्रशेखर उपाध्याय आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment