<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 6, 2024

इस्लामपुर सीट से निशिकांत पाटिल का लहराएगा परचम या जयंत पाटिल फिर मारेंगे बाजी

इस्लामपुर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का शंखनाद होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां राज्य की 288 सीटों को जीतने के लिए कमर कस चुकी हैं। इन सभी सीटों पर एक फेज में यानी की 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर एक साथ मतदान होना है। वहीं 23 नवंबर को इन वोटों की गिनती होगी। इन्हीं में से एक सीट इस्लामपुर सीट है। यह सीट अभी तक NCP के हिस्से में रही है। हालांकि अब छब्च् के दो भाग हो गए हैं। जिसका एक हिस्सा शरद पवार के पास तो दूसरा अजित पवार के पास है। वहीं वर्तमान समय में इस्लामपुर सीट से NCP के पार्टी अध्यक्ष जयंत पाटिल विधायक हैं।


- जानिए कौन है उम्मीदवार

महाराष्ट्र की इस्लामपुर विधानसभा सीट से इस बार भी शरद पवार के बेहतरीन उम्मीदवार व एनसीपी पार्टी के अध्यक्ष जयंत पाटिल चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं जयंत पाटिल को चुनौती देने के लिए NCP अजित पवार गुट ने अपने भरोसेमंद नेता निशिकांत भोसले पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। पिछले 15 सालों से जयंत पाटिल ने इस सीट पर कब्जा जमाए रखा। ऐसे में जयंत पाटिल को शिकस्त देना निशिकांत भोसले के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी।

- क्या है सीट का इतिहास

साल 1978 से लेकर 2019 तक इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के एक भी प्रत्याशी को जीत हासिल नहीं हुई है। ऐसे में महायुति के लिए इस सीट पर जीत हासिल करना कड़ी चुनौती साबित हो सकती है। साल 1978 और 1999 में इस सीट से कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल हुई। वहीं साल 2004 के चुनाव में इंडिपेंडेंट उम्मीदवार केपी पाटिल ने कब्जा जमाया और फिर साल 2009, 2014 और 2019 में जयंत पाटिल ने लगातार चुनाव जीत कर इस सीट पर कब्जा जमाए रखा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages