<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 27, 2024

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर मनाया संविधान दिवस

बस्ती। संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस कार्यक्रम में संविधान निर्माता के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने की शपथ ली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियो ने संविधान की अहमियत को समझाने और सामाजिक समरसता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।


भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान सभा ने हमारे संविधान को 26 नवंबर 1949 को स्वीकार किया था। इसके दो महीने बाद यानी कि 26 नवंबर 1950 को इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पहली बार इस दिन को मनाये जाने की शुरुआत वर्ष 2015 से की गई थी।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा, “डॉ. भीमराव आंबेडकर ने मात्र दो वर्ष, 11 माह और 18 दिन में दिन-रात मेहनत कर भारत के संविधान की रचना की। उन्होंने 26 नवंबर 1949 को इसे भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को समर्पित किया। 

कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब को नमन करते हुए उपस्थित युवाओं ने भारत के संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान बनाए रखने की शपथ ली।

इस अवसर पर जगदीश शुक्ल, गजेन्द्र सिंह, अमृत कुमार वर्मा, आलोक पाण्डेय, दुष्यन्त विक्रम सिंह, मनीष चौबे, सचिन सिंह, मोरजध्वज सिंह, गौरव अग्रवाल, दिव्यांशु दुबे, हनुमान प्रसाद, सुधाकर सिंह, जॉन पाण्डेय, आदित्य शर्मा, सोनू तिवारी, अतुल भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages