बस्ती। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीत कौशिक ने राहुल प्रताप सिंह को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह निर्णय दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।
राहुल प्रताप सिंह को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशान्ंत गुप्ता, डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह, सचिन मिश्रा, दीपक पटेल, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पंकज सिंह डिम्पल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि निश्चित रूप से वे प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
No comments:
Post a Comment