बस्ती। उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ का चुनाव आरटीओ कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इस दौरान पांच सदस्यीय कार्यकारणी की घोषणा की गई और उन्हें लोकहित, शासकीय हित व राजस्व हित के लिए कर्तव्य निभाने का संकल्प दिलाया गया।
आरटीओ कार्यालय में एकत्रित सभी कर्मचारियों ने बैठक के बाद संघ के पदाधिकारियों का चयन करने का निर्णय लिया। जहां सर्वसम्मति से विनीत राज श्रीवास्तव को अध्यक्ष, आशुतोष तिवारी को उपाध्यक्ष, महेश कुमार को महामंत्री, विनोद कुमार श्रीवास्तव को मंत्री व प्रेमसागर को कोषाध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया। इसी क्रम में विधिक सलाहकार के रूप में श्वेता सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।
महामंत्री महेश कुमार ने कहा कि संगठन कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष करेगा और किसी भी हालत में किसी कर्मचारी का उत्पीड़न व शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फरीदउद्दीन, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रविकान्त शुक्ल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) पंकज सिंह व प्रधान सहायक सभाजीत पाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया।
No comments:
Post a Comment