बस्ती। ब्लॉक रोड पर स्थित स्थानीय मैरिज हॉल में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एकदिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित विद्यालयों में कायाकल्प निपुण भारत मिशन बालिका शिक्षा आउट ऑफ स्कूल एव ग्राम सभा में अवस्थित विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य हेतु 10 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रधान सोनू पार आभा पांडे गौरा नया, कमला देवी कुसमा, धीरेंद्र चौधरी महरीपुर, अनीता यादव बनगांव प्रथम, विद्यावती जामडी शुक्ल, शांति देवी समेत 10 ग्राम प्रधानो को भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी, खंड विकास अधिकारी योगेंद्र राम त्रिपाठी ने सभी ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
No comments:
Post a Comment