<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, November 5, 2024

सीएम योगी को फिर दी गई जान से मारने की धमकी, हरकत में आई पुल‍िस


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक्स पर जान से मारने की एक बार फिर धमकी मिली है। मुंबई में पकड़ी गई फातिमा खान के पोस्ट को गोरखपुर के रहने वाले युवक ने री-पोस्ट किया है। एक संस्था ने इसकी जानकारी यूपी पुलिस को दी। अधिकारियों के निर्देश पर हरकत में आयी गोरखपुर पुलिस की साइबर सेल ने छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पिपराइच का रहने वाला है। मुंबई में रहकर सिलाई का कार्य करता है।
- मुंबई की फातिमा ने एक्‍स पर दी थी योगी को धमकी
मुंबई की फातिमा खान ने एक्स पर पोस्ट करके मुख्यमंत्री की हत्या की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने रविवार फातिमा को हिरासत में लिया था। जांच में वह मानसिक रोगी पाई गई थी। फातिमा के पोस्ट को गोरखपुर के रियाजुल हक अंसारी नामक युवक ने सैफ अंसारी नाम से बने अपने अकाउंट से सोमवार को री-पोस्ट करते हुए धमकी लिखी है।
- छानबीन में जुटी पुलिस
इस पोस्ट का संज्ञान लेते हुए वायस ऑफ हिंदूज नामक संस्था ने सैफ को आतंकवादी बताते हुए पुलिस से शिकायत की। साथ ही बताया वह गोरखपुर का रहने वाला है। अधिकारियों के निर्देश पर गोरखपुर साइबर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सैफ के अकाउंट को ब्लॉक कराने के साथ ही उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
- एसपी सिटी ने कहा आरोपी जल्‍द होगा गिरफ्तार 
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। साइबर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम धमकी देने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है। वह गोरखपुर के पिपराइच का रहने वाला है, मुंबई में रहकर सिलाई का कार्य करता है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages