बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में सैनिक कल्याण बन्धु की बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिक की समस्याओं को एक-एक करके गम्भीरतापूर्वक सुना गया। पूर्व सैनिको द्वारा बैठक में भूमि विवाद, नाली, किराया निर्धारण के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल देविन्दर गुहानी ने किया। इसमें एडीएम प्रतिपाल चौहान, एएसपी ओम प्रकाश सिंह, पीडी राजेश कुमार, एसडीएम सदर शत्रुध्न पाठक, ईओ नगरपालिका सुनिष्ठा सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत मनोज सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment