गोरखपुर। एन.ई.रेलवे सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल गोरखपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयन्ती हर्षाेल्लास मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सूरज सिंह रावत एवं शिक्षक/शिक्षकाओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया। भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षमय जीवन पर छात्र-छात्राओं के बीच भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फरहीन, परी निषाद, आयाज़ अहमद, तंजिला फतिमा, वंशिका तिवारी एवं नंदिनी गुप्ता की प्रस्तुति सराहनीय रही। छात्रों ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को चित्रों के माध्यम से उजागर किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सूरज सिह रावत ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अदम्य साहस से ब्रिटिश शासन को हिलाकर रख दिया और अन्याय के समक्ष उन्होने कभी झूका नही। उत्कृष्ट विचार एवं चमत्कारी कृतत्व के कारण वे एक असाधारण मानव बन गये। इसीलिए उन्हें भगवान की उपाधि प्रदान की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एस.एन. शुक्ला ने किया।
No comments:
Post a Comment