<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 25, 2024

बच्चों का मानसिक विकास

माता-पिता बनने की ख़ुशी अपने साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी लेकर आती है। प्रारम्भ से ही बच्चे अनेकों प्रकार के  साधनों व खिलौनों आदि से अनेक प्रकार के कौशल स्वाभाविक रूप से सीखते हैं व इन्हीं वर्षों में उनका दिमाग भी  विकसित हो रहा होता है।

माता-पिता को बच्चे को नयी-नयी चीजों को सीखने में उनकी सहायता करनी चाहिए। आज की तेजी से भागती दुनिया में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे को अन्य बच्चों पर बढ़त मिले। यह उन जोड़ों को एक कठिन चुनौती की तरह लग सकता है जो अभी नये-नये माता-पिता बने हैं लेकिन अगर कुछ बातों का शुरू से ध्यान रखा जाए तो यह वास्तव में उतना कठिन भी नहीं है। 

आइए हम आपको कुछ टिप्स प्रदान करते हैं जो आपके बच्चे के दिमाग को तेज करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

1. अपने बच्चे को उनके विचारों और कार्यों में पारदर्शिता लाना सिखाएं। उन्हें बिना किसी डर या झिझक के अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बात करने में सक्षम बनाएं। कम उम्र में विचारों और भावनाओं को दबाना बच्चे के विकास के लिए हानिकारक हो सकता है।

2. आपको अपने बच्चे में छोटी उम्र से ही समस्याओं का सामना करने का साहस पैदा करना चाहिए। समस्याओं से  भागने के बजाय उन्हें समस्याओं का समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करें। आलोचनात्मक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा दें ताकि वे साहस के साथ रोजमर्रा की प्रोब्लेम्स को दूर कर सकें।

3. बच्चों को यह पहचानने में मदद करें कि वे कब नकारात्मक सोच में उलझ रहे हैं। यह माता-पिता व बच्चों की  आपसी खुली बातचीत के माध्यम से हो सकता है। उन्हें "मैं यह नहीं कर सकता" या "मैं काफी अच्छा नहीं हूं" जैसे वाक्य कहने से रोकें। सामान्य परेशानियों  के बारे में बात करें जैसे कि फेल होने या विफलता का डर, दोस्तों का दवाब या कम आत्मविश्श्वास। रोजाना इन सभी के बारे में बात करना निश्चित रूप से आपके बच्चे में आशावादी सोच को बढ़ावा देंगा।

4. अपने बच्चे को इनडोर बोर्ड गेम और आउटडोर गेम दोनों खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। यदि आपके पास समय हो तो आप खुद भी उनके साथ खेलने में शामिल हों। दिमाग का उपयोग करने वाले खेल जैसे-सुडोकू,चेस, पजल्स,पहेलियाँ,रंग व शेप्स,नंबर गेम्स आदि आपके बच्चों को स्मार्ट बनाते हैं।

5. शरीर और मन के बीच उचित समन्वय बनाए रखने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि बच्चे शारीरिक व्यायाम करें। इससे मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर होगा। मानसिक शक्ति को बढ़ावा देने के लिए व्यायाम बहुत महत्वपूर्ण है। दौड़ना, सिटअप्स, स्विमिंग, साइकिलिंग, स्केटिंग आदि भी शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। यह सभी एक्टिविटीज बच्चों के सम्पूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करती हैं।

6. अपने बच्चों को आत्मनिर्भर बनाएं। रोजमर्रा के छोटे-मोटे कार्य करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें व ऐसे में  हमेशा अपने बच्चे के साथ रहें व उसे गाइड  करें। उन्हें दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद से अपनी समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करें।

7. अगर बच्चों को पर्याप्त नींद नहीं मिलती है और हेल्दी डाइट का सेवन नहीं करते हैं तो उनका विकास ठीक से नहीं हो पाएगा। यह सुनिश्चित करना माता-पिता पर निर्भर है कि वे स्वस्थ आहार के साथ ही और अच्छी नींद लें।

दीपा डिंगोलिया  ( लेखिका, कवयित्री व शिक्षविद ) दिल्ली 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages