- गांधी केवल एक नाम नही, दर्शन है - अशोक श्रीवास्तव
बस्ती। सामाजिक संस्था ह्यूमन सेफ लाइफ सेफ फाउण्डेशन की आर से जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर याद किया गया। फाउण्डेशन के कार्यकर्ता बीडीए परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट इकट्ठा हुये। प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरान्त कैंडल जलाया और व्यक्तित्व पर चर्चा की।
डा. एलके पाण्डेय ने कहा एक ओर जहां महात्मा गांधी ने आजीवन सत्य और अहिंसा का कठिन व्रत निभाया वहीं लालबहादुर शास्त्री ने इमानदारी और सादगी की ऐसी मिसाल पेश की जों दुनियां के लिये एक सबक बन गया। अशोक श्रीवास्तव ने कहा गांधी एक नाम मात्र नही है, गांधी एक दर्शन है। जितना समझों और स्वीकार करो उतना ही कम है। उन्होने हमें ऐसे रास्ते पर चलना सिखाया जो हमें हमेशा गौरवान्वित करता रहेगा।
इस अवसर पर ह्यूमन सेफ लाइफ सेफ फाउण्डेशन के संस्थापक रंजीत श्रीवास्तव, डा. रीता पाण्डेय, डा. अजीत श्रीवास्तव, राजेश कुमार ओझा, डा. वाहिद सिद्धीकी, शिवम शुक्ला, रामसजन यादव, स्वाती गौड़, दिनेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment