<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 7, 2024

भारत मुक्ति मोर्चा की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर


बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा की सांगठनिक बैठक मो. अजीम के संयोजन और जिलाध्यक्ष आर. के. आरतियन की अध्यक्षता में गौर विकास खण्ड क्षेत्र के गोभिया चौराहे के निकट सम्पन्न हुई। बैठक में जन समस्याओं के निराकरण में योगदान, जनहित के लिये संघर्ष आदि मुद्दांे पर विचार विमर्श के साथ ही सर्व सम्मत से गौर विकास खण्ड क्षेत्र के भारत मुक्ति मोर्चा पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्व सम्मत से राम गनेश ब्लॉक संयोजक, मनोज कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, अजय कुमार उपाध्यक्ष, मो. आरिफ महासचिव, मो. अजीम ब्लाक प्रभारी, अब्दुल कादिर ब्लॉक उपाध्यक्ष नामित किये गये।
मुख्य अतिथि हृदय गौतम ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि समाज के विपिन्न, गरीब और हाशिये पर टांग दिये गये समाज को उनका अधिकार दिलाने के लिये एकजुटता से संघर्ष तेज करना होगा। लोकतंत्र में वोट के चोट की ताकत से अपनी पहचान बनाने के साथ ही गरीबों को शिक्षित बनाने की दिशा में जोर देना होगा। भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर. के. आरतियन ने कहा कि मोर्चा द्वारा लगातार जनहित में   संघर्ष किया जा रहा है और उसके रचनात्मक परिणाम सामने आये हैं। उन्होने व्लाक पदाधिकारियों का आवाहन किया कि वे अपने क्षेत्र में मोर्चा की मजबूती के साथ ही अन्याय का मुखर विरोध करें। संचालन करते हुये ठाकुर प्रेम नन्दबंशी ने जमीनी मुद्दांे को उठाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम को दुर्गेश कुमार और बच्चू लाल ने सम्बोधित करते हुये सांगठनिक मजबूती और एकता पर जोर दिया। मुख्य रूप से चन्द्र प्रकाश गौतम, उदयभान वर्मा, सालिक राम यादव, पवन राज, जमील खान, जितेन्द्र कुमार, भवानी प्रसाद, जगदीश, मंगल लाल के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages