<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 4, 2024

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया रोजगार सेवकों के मांगों का समर्थन

बस्ती। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रान्तीय आवाहन पर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष श्याम करन यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रोजगार सेवक शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के परिसर में एकत्र हुये और मांगों के समर्थन में नारा लगाते हुये कम्पनीबाग, तहसील होते हुये जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां अतिरिक्त अधिकारी प्रथम, उप जिलाधिकारी रश्मि यादव के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। वादा निभाओं कार्यक्रम के दौरान रोजगार सेवकों ने मानदेय 10 हजार रूपये करने, एच.आर. पालिसी बनाये जाने, ई.पी.एफ. का लाभ देने और नियमित किये जाने की मांग किया।

ज्ञापन सौंपने के बाद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रामअधार पाल और जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक अल्प मानदेय के कर्मचारी है। विकास कार्याे में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। इसे देखते हुये इनकी जायज मांगों को पूरा किया जाय। परिषद का रोजगार सेवकों को पूरा समर्थन है।
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष श्याम करन यादव, प्रान्तीय उपाध्यक्ष अमित किशोर यादव, मण्डल अध्यक्ष इन्द्रजीत वर्मा, रमेश चन्द्र चौधरी आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2021 के मनरेगा कर्मियों के सम्मेलन में घोषणा किया था कि रोजगार सेवकों का मानदेय 10 हजार रूपये करके एच.आर. पालिसी बनाकर  ई.पी.एफ. का लाभ दिलाया जायेगा किन्तु वे अपने वायदे को भूल गये। इसे लेकर रोजगार सेवकों में आक्रोश है। मांग किया कि सरकार वादा निभाये। संचालन करते हुये ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, जिला मंत्री राजेश कुमार यादव, प्रवक्ता प्रवीन कुमार ने कहा कि यदि मांगे पूरी न हुई तो प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
ज्ञापन देने वालों में कम्प्यूटर आपरेटर संघ अध्यक्ष अरविन्द कुमार, वृजेश दूबे, फरहत जहां, शहनशाह आलम, कमाल अहमद, इरसाद अहमद, नफीस, सुरेश चन्द्र चौधरी, ऋतुराज चौधरी, सत्यप्रकाश, अखिलेश चौधरी, अवनीश शुक्ला, राजकुमार पाण्डेय, सन्तराम, मनोज कुमार उपाध्याय, कैशो यादव, शशिबिन्दु उपाध्याय, राम मनोहर, चन्द्रशेखर चौधरी राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, राजेश कुमार यादव, छाया देवी आरती देवी, मंजू चौधरी, गीता त्रिपाठी, रीना चौधरी, सरिता शुक्ला, दीपा, ज्योति गिरि, कुसुमलता, रन्जू चौहान, सुनीता देवी राम चन्द्र, मनोज मिश्रा, प्रवीन कुमार, सूबेदार दूबे, विक्रमजोत, ब्रजेश सिंह, राम सिंह पटेल, श्रवण, शत्रुहन्ता यादव, हरिशंकर यादव, राजेन्द्र कुमार चौधरी, सुनील भारती के साथ ही संघ के ब्लाक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages