<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 7, 2024

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ रामकथा पार्क

अयोध्या। श्रीधाम अयोध्या के सरयू तट पर विराजमान राम कथा पार्क शारदीय नवरात्र के पंचम दिवस पर नंदगांव बरसाना हो गया जब व्यास पीठ से जगतगुरु रामानुजाचार्य डॉ स्वामी राघवाचार्य महाराज ने जैसे ही भगवान कृष्ण के जन्म के अद्भुत प्रसंग की व्याख्या की और कहां कि इस पावन धराधाम पर भगवान कृष्ण का अवतरण हुआ पूरा परिसर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हो उठा और भक्तगण मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे मौका था श्रीमती बिंदु त्रिपाठी के प्रथम पुण्यतिथि उनके पुण्य स्मृति में मूर्धन्य पंडित उमापति त्रिपाठी महाराज के आशीर्वाद से तीन कलश तिवारी मंदिर धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट अयोध्या के सौजन्य से सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा पंचम दिवस की कथा में।

जगद्गुरु महाराज ने भगवान योग योगेश्वर श्री कृष्णा के जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि जो प्राणी अपने आराधना के श्रद्धा पुष्प भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अर्पित करता है,अर्थात् जो श्रीकृष्ण की शरणागति प्राप्त करता है,वह सदा अभ्युदय पूर्ण जीवन जीकर मुक्ति का अधिकारी बनता है तथा उसके रोग, शोक, दुःख, द्ररिदता  एवं विपदाओं का हरण हो जाता है।श्री महाराज जी ने बताया कि श्रीमद्भागवत मे भगवान ने कहा कि जब मनुष्य में अहम आ जाएं उसको मेरा दर्शन नहीं हो सकता, जिसका मन निश्चल होता है निष्पाप होता है सरल होता है और भाव से सब कुछ समर्पित कर देता है उसके लिए मेरी प्रति कठिन नहीं है।
श्री महाराज जी ने बताया कि ईश्वरीय प्रेम के बिना मानवीय जीवन का कल्याण नहीं हो सकता और व्यासपीठ से महाराज जी जैसे ही भगवान पारब्रह्म परमेश्वर श्री कृष्ण भगवान के जन्म की कथा कहने लगे और कहा कि प्रभु कारागार में अवतार ले लिए पूरा राम कथा पार्क भगवान कृष्ण के जयकारे से गुंजायमान हो उठा और चारों ओर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयकारे से गुंजायमान होने लगा उपस्थित सभी लोग भाव विभोर होकर के नाचने लगे ऐसा विहंगम दृश्य देखकर सभी लोग भाव विभोर हो गए और भगवान कृष्ण की आरती गाने लगे।कथा शुभारंभ के पहले पंडित शिवेश्वरपति त्रिपाठी, पंडित श्रीशपति त्रिपाठी और महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी व्यास पीठ और व्यास पीठ पर विराजमान जगतगुरू स्वामी डॉ राघवाचार्य महाराज का पूजन अर्चन किया। कथा के विश्राम मेला पुनः आरती उतारी के और प्रसाद वितरण किया गया। श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज , नागा राम लखन दास, एडीएम अयोध्या,एसपी सिटी मधुबन सिंह अयोध्या कोतवाल मनोज शर्मा, पंकज मिश्रा पुजारी जानकी महल सहित सैकड़ो में भागवत प्रेमी भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव में सम्मिलित हुए। सभी अतिथियों का स्वागत रूद्रेश त्रिपाठी ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages