<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 25, 2024

सनातन धर्म संस्था द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर किया जा रहा पत्रक वितरण

 बस्ती। लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम। कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये।। प्रभु श्री राम जी की वंदना के इन स्वरों के साथ प्रभात फेरी का आयोजन सनातन धर्म संस्था द्वारा पिछले 5 दिनों से लगातार किया जा रहा है। केसरिया पताका थामे राम भक्त कार्यकर्ता व आयोजन समिति के सदस्य गण जय श्री राम के घोष व राम धुन की सुमधुर स्तुति के साथ आम जन को निमंत्रण बांटते हुए प्रत्येक दिन प्रातः 5 से 7 बजे तक प्रभात फेरी का आयोजन कर रहे हैं। संपर्क के इस अभियान में पत्रक वितरण व कार्यक्रम के स्टिकर का यथोचित उपयोग किया जा रहा है। प्रभात फेरी में स्थानीय मुहल्ले के लोग साथ आकर प्रचार के सहभागी बन रहे हैं। गांधीनगर, महरीखावां, सिविल लाइन्स, पुराना डाक खाना, शिवनगर, रामेश्वर पुरी, बैरीहवा, जेल रोड, भूअर, रौता, पिकौरा बक्श, त्रिपाठी गली के क्षेत्र में अब तक प्रचार की ये टोली पहुंच चुकी है।


सेवा ब्लड बैंक बस्ती के सहयोग से संस्था ने श्री रामलीला महोत्सव जन जागरण रथ तैयार किया गया जिसे बस्ती शहर से 15 किलोमीटर परिक्षेत्र के बाजारों और चौराहों पर माइक एनाउंसमेंट आदि के माध्यम से श्री रामलीला से जन जन को जोड़ रहे हैं। ई रिक्शा वाले प्रचार वाहन के माध्यम से शहर की प्रत्येक गली में दे रहे हैं सन्देश।

सनातन धर्म संस्था के कार्यकर्ता अनुराग शुक्ल ने आम जन से अपील करते हुए कहा कि आइये प्रभात फेरी का अंग बन कर समाज को जगाने का कार्य करें और प्रभु काज के भागी बनें। प्रभात फेरी में मुख्य रूप से अखिलेश दूबे, कैलाश नाथ दूबे, भोलानाथ चौधरी, अभिषेक मणि त्रिपाठी, सुशील मिश्र, कुँवर जी, जय प्रकाश यादव, रमाकांत शुक्ल, अतुल चित्रगुप्त, गोपेश्वर त्रिपाठी, शिवम, संजीव शुक्ल, मनीष सिंह, पंकज, सुनील यादव, सुधीर यादव, विष्णु शुक्ल सम्मिलित हुए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages