<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 5, 2024

अयोध्या में रामलीला के मंच पर पुरोहित राजेश महाराज का हुआ भव्य स्वागत

अयोध्या। श्रीअयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज का हुआ भव्य स्वागत सम्मान। अयोध्यास्थ श्री रामलीला महोत्सव समिति राजेंद्र निवास के मंच पर किया गया सराहनीय  कार्यो  हेतु सम्मानित।


 बताते चले की राजेश महाराज के सराहनीय कार्यों को देखते हुए अयोध्याधाम के गुरुओं ने उन्हें सम्मानित किया।

  इस दौरान पुरोहितों के अध्यक्ष राजेश महाराज ने कहा कि हम सभी को भगवान श्रीराम के बताए हुए उपदेशों को आत्मसात साथ करना चाहिए। भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम है, सभी पर उनकी कृपा बनी रहे ऐसी हम मंगल कामना करता है। इस मौके पर अयोध्या जनपद के नगर पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह, अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा, नया घाट चौकी प्रभारी विजयंत मिश्रा, लक्ष्मण घाट चौकी प्रभारी जगन्नाथ मणि त्रिपाठी पत्रकार  वासुदेव  यादव, नवीन  शर्मा आदि का भी स्वागत सम्मान हुआ।

  इस दौरान समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बधाई भवन मंदिर के महंत राजीव लोचन शरण महाराज, कोषाध्यक्ष डॉ प्रभाकर शरण, रंगमंच व्यवस्थापक चंद्रकांत जी,  राजू जी,  पुष्कर लोचन, लीला संचालक महंत रवि शंकर शरण महराज सहित आदि  मौजूद रहे।

  इस दौरान कलाकारों  की  ओर  से धनुष यज्ञ का रामलीला मंचन किया गया। जिसको देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक गण उपस्थित रहे। राम लीला मंचन देखकर सभी ने अपने जीवन को धन्य किया।

  कार्यक्रम के अंत में समिति के उपाध्यक्ष महंत राजीव  लोचन शरण महाराज ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages