<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 19, 2024

वरिष्ठ नेता राजेन्द्रनाथ तिवारी सह चुनाव अधिकारी हुए नामित

 बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी सांसद डा. के. लक्ष्मण ने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्रनाथ तिवारी को प्रदेश का सह चुनाव अधिकारी नामित किया है। श्री तिवारी पार्टी के नीति, नियम के अनुरूप भाजपा के पदाधिकारियों के चयन में सह चुनाव अधिकारी का दायित्व निभायेंगे।


भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्रनाथ तिवारी को प्रदेश का सह चुनाव अधिकारी नामित किये जाने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, विधायक अजय सिंह,  पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल,  दयाराम चौधरी, सी.ए चन्द्र प्रकाश शुक्ल, गोसेवा आयोग के  उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, पूर्व महामंत्री, अजय सिंह गौतम, रविन्द्र गौतम, हमीर पाल, अमरनाथ सिंह के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि निश्चित रूप से उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages