बस्ती। उत्तर प्रदेश की सरकार गौ संवर्धन के लिए बहुत संवेदनशील है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जीवन का सबसे बड़ा ध्येय है कि गौ वंश का कैसे संरक्षण हो, समृद्धि हो और उसके साथ ही साथ किसान कैसे समपन्न हो। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ जी का स्पष्ट मानना है कि जब तक गौ संरक्षण नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं हो सकता। गौ के रक्षा, विकास और उसके उत्थान के लिए मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दिया गया है। उसके लिए मै मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूॅ। यह बातें गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने एक प्रेसवार्ता के दौरान सर्किट हाउस में कही।
श्री शुक्ला ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने 2022 में एक बयान दिया था। गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा दिया जाना चाहिए। जिससे प्रेरित होकर माहाराष्ट्र की सरकार ने राजमाता का दर्जा प्रदान किया है। इसके पीछे की वजह हमारी संस्कृति, धर्म में एक गाय ही ऐसी है जो देश की समृद्धि के लिए, किसान के विकास के लिए, खुद को मजबूत करने के लिए जैसे समस्त योजनाओं को आप देखेंगे तो गौ माता का महत्वपूर्ण योगदान है।
श्री शुक्ला ने कहा कि गौ सेवा आयोग 1964 में बना था जिसे संवैधानिक अधिकार 1999 में प्रदान किया गया। काफी दिनों तक इस आयोग में नियुक्तियॉ नहीं हो पायी थी। योगी जी ने उसमें नियुक्ति करके जिम्मेदारियॉ बॉटी है। गौशालाओं का निरीक्षण कर अधिकारी और समाज के लोगों के साथ काम करने की जिम्मेदारी दी है। हमें देशी गाय के लिए जो हमारे देश की समृद्धि और उत्थान के लिए जरूरी है का संरक्षण करना है। इस दिशा में यूपी सरकार गम्भीर है। अभी 7 अक्टूबर को इसका गठन हुआ है उसके साथ ही यूपी सीएम, सचिव और पशुधन मंत्री के साथ एक बैठक कर बहुत सारी आगामी कार्यक्रमों की योजना बनायी गयी है। उसको हम आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।
शहरों और गॉवों में आवार छुट््टा पशुओं को लेकर पूछे गये सवाल पर गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि गौ वंश का संरक्षण हो जो पशु या गोवंश सड़को पर घूम रहे हैं सरकार के कर्मचारी और समाज के लोग मिलकर उन्हें उचित स्थान पर जहॉ गौ वंश का विकास भी हो संरक्षण भी हो और पोषण हो ऐसी बहुत सारी गौशालायें बनायी गयी हैं वहॉ लाया जायेगा। यदी कहीं मैनपावर की समस्या है या कमियॉ है तो उसको अधिकारीयों के साथ मिल ठीक करेंगे। जो गोवंश सड़को पर हैं उन्हें संरक्षित किया जायेगा। जिसमें समाज के लोगों का सुझाव महत्वपूर्ण होगा।
No comments:
Post a Comment