<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

.com/img/a/

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 17, 2024

demo-image

प्रान्तीय कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न

1%20(32)

अयोध्या। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ प्रदेश अध्यक्ष डीके त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रान्तीय कार्यसमिति की बैठक रामलला पैलेस, निकट दन्तधावनकुण्ड, अयोध्या में सम्पन्न हुई। बैठक में अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, सहारनपुर, देवीपाटन आदि क्षेत्रों तथा प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों डीके उपाध्याय प्रदेश महामंत्री, रुपेन्द्र सहाय उप महामंत्री, कौशल मुनि मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष, आरटी भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष, उपेन्द्र कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, आशाराम, केके तिवारी, अनुज कुमार, कुलदीप कुमार, एसएन अनिल कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में अवैध संचालन पर अंकुश ने लग पाने के कारण, परिवहन निगम की बसों को अपेक्षित यात्री भार न मिल पाने से लोड फैक्टर में आ रही भारी गिरावट तथा इस ़के लिए परिचालकों के उत्पीड़न पर चिन्ता व्यक्त की गई। इसके अतिरिक्त परिवहन निगम में कर्मचारी अभाव व प्रबन्धकीय अभाव के कारण परिवहन निग‌म बसों के संचालन में भारी अवरोध के चलते प्रतिदिन करोड़ों रूपये की हानि होने पर व्यक्त की गई। कर्मचारी समस्याओं के समाधान में परिवहन निगम के अधिकारियों में बढ़ती अरुचि एवं निरंकुश प्रवृति को गंभीरता से लिया गया। परिवहन निगम में पारिवारिक स्थिति को लेकर चर्चा की हुई। साथ ही सभी आवश्यक विन्दुओं पर प्रदेश सरकार एवं निगम प्रशासन को नोटिस दिये जाने का सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया। इसके अलावा बकाया महगाई भत्ता तत्काल दिलाये जाने पर जोर दिया गया। वहीं मनोज गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत कर आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों की तरह रोडवेज कर्मचारियों को भी पेंशन दिया जाए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages