<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 20, 2024

कृष्ण कुमार अध्यक्ष व अशोक बने पोस्टमैन संवर्ग के सचिव

 - दो वर्ष के लिए हुआ नई कार्यकारिणी का गठन 

बस्ती। रिटायर्ड पोस्ट मास्टर श्याम बहादुर मिश्र की अध्यक्षता में रविवार को पोस्टमैन व एमडीएस संवर्ग का द्वि वार्षिक अधिवेशन प्रेस क्लब में सम्पन्न हुआ। जिसमें कृष्ण कुमार  को अध्यक्ष व अशोक कुमार चौधरी को सचिव पद पर चयनित किया गया।


अधिवेशन में ग्रुप सी संवर्ग के सर्किल सेक्रेटरी आरपी मिश्रा, रिजनल सेक्रेटरी अरविंद कुमार सुमन व जीडीएस संवर्ग के सर्किल सेक्रेटरी आरपी सिंह त्यागी ने विभाग की नई गतिविधियों से सभी को अवगत कराया। कोषाध्यक्ष ने विगत दो वर्षों के आय व व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। जिसे ध्वनि मत से संस्तुति की गई। इसी क्रम में अगले दो वर्ष की अवधि के लिए प्रधान डाकघर बस्ती के कृष्ण कुमार को अध्यक्ष, अबू हुजैमा को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार चौधरी को सचिव, दिग्विजय नारायण पांडेय को सहायक सचिव, संदीप कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद नसीम को सहायक कोषाध्यक्ष, सत्यम् त्रिपाठी, पवन कुमार ओझा व विनय पांडेय को संगठन मंत्री घोषित किया गया। इनके अलावा सूर्य भूषण मिश्रा, अमरेन्द्र पटेल, अरविन्द कुमार मिश्र व चन्द्र‌शेखर पाल को कार्यकारिणी में सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages