बस्ती। डॉ नीरज उपाध्याय का चयन डॉ. हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर मध्य प्रदेश परफोर्मिंग आर्ट विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। डॉ नीरज उपाध्याय बस्ती के ग्राम सीतारामपुर नगर बाजार के निवासी हैं। उनके पिता सरस्वती प्रसाद उपाध्याय इलाहाबाद विश्वाविद्यालय के मेडिकल विभाग में चीफ फार्मासिस्ट पद से सेवानिवृत है। डॉ नीरज ने एम.ए. एवं एम. फिल स्वर्ण पदक के साथ महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वाविद्याय वर्धा महाराष्ट्र से तथा पी एच डी पोंडिचेरी विश्वाविद्यालय से किया। इन्हें संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की राष्ट्रीय युवा छात्रवृत्ति भी प्राप्त किया है। यूजीसी द्वारा आयोजित नीट, जे.आर.एफ. भी पास किया है। डॉ. उपाध्याय के कई सारे शोध पत्र विभिन्न रिसर्च जनरल में प्रकशित हुए हैं। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में शोध पत्र शामिल हैं।
डॉ. नीरज के चयन पर सरयू प्रसाद शुक्ला, धीरज धीरज उपाध्याय, रोमा त्रिपाठी, डॉ प्रशान्त त्रिपाठी, इंजी. प्रभात त्रिपाठी, अंबरीश पाण्डेय, विनोद शुक्ला आदि ने प्रसन्नता व्यक्त है। वे अपनी सफलता का श्रेय गुरूजनों और परिजनों को देते हैं।
No comments:
Post a Comment