<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 27, 2024

31 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी दीपावली - पंडित राकेश पांडेय

महादेवा (बस्ती) । 2024 की बड़ी दीपावली की सही तारीख को लेकर आप भी कंफ्यूज हैं तो आइए पंडित राकेश पांडेय से सही डेट के साथ मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त भी जानते हैं। हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्यौहार में से एक दीपावली है। इस सबसे महत्वपूर्ण पर्व को दीपावली के नाम से जाना जाता है देश भर में दीपावली पूरे  हषोश्उल्लास के साथ मनाया जाता है ये रोशनी, खुशी, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है ।दिवाली आप तारीख के बीच उलझ चुके हैं तो अपनी इस उलझन को आज हम दूर करते हैं ।

पंडित राकेश पांडेय

 

पंडित राकेश पांडेय ने पत्रकारों से वार्ता कर दिवाली को सही तारीख की जानकारी दी है जिससे आपकी कंफ्यूजन दूर हो सकती है कि 31 अक्टूबर या 1 नवंबर 2024 में किस तारीख की (दीपावली 2024 कब है ) को दीपावली मनाई जाएगी। 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? कब है दीपावली पंचांग के  अनुसार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के तिथि को ही दीपावली मनाई जाती है। इस बार भी अमावस्या की थी 1 नवंबर शुक्रवार को 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी जबकि अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर गुरुवार, को  को दोपहर 3 बज कर 52 पर होगी। दीपावली रात का त्योहार माना जाता है और लक्ष्मी पूजा भी सूर्यास्त के बाद और चंद्रमा होने तक होती है इसलिए लिहाजा से पंडित राकेश पांडेय के अनुसार 31 अक्टूबर 2024 को ही दीपावली मनाई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages