बस्ती। भारतीय कुर्मी महासभा जिला अध्यक्ष डा. वी के वर्मा की अध्यक्षता में सरदार सेना, भारतीय किसान यूनियन की संयुक्त बैठक सोमवार को अशोक वर्मा के कचहरी के निकट स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 30 अक्टूबर को भारत रत्न सरदार पटेल की जयंती कुंआनो तट के निकट स्थित पटेल जी की प्रतिमा के समक्ष किया जायेगा। कार्यक्रम में आयोजित गोष्ठी में अनेक विद्वत जनों को आमंत्रित किया जा रहा है।
भारतीय कुर्मी महासभा जिला अध्यक्ष डा. वी के वर्मा ने बताया कि पटेल जयन्ती पर 30 अक्टूबर को बड़े बन के निकट से दिन में 10 बजे से एक विशाल संदेश यात्रा निकाली जायेगी। रैली मालवीय रोड़ से होते हुये सरदार पटेल पाक अमहट घाट पहुंचेगी जहां सभा और संगोष्ठी के साथ सरदार पटेल के योगदान पर विमर्श किया जायेगा ।
बैठक में आर के सिंह पटेल, मस्तराम वर्मा, दिवान चन्द पटेल, व्रजेश पटेल, के. सी. चौधरी, अशोक कुमार वर्मा, विद्यासागर चौधरी, रघुनाथ पटेल, डा. आलोक रंजन, अरविन्द कुमार चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, राम प्रसाद चौधरी, बद्री प्रसाद चौधरी, एम.आर.चौधरी, घनश्याम चौधरी, सरदार सेना के विद्यासागर चौधरी, मंशाराम चौधरी, डा. श्यामनरायन चौधरी, प्रमोद कुमार चौधरी, आर.डी. चौधरी, सुभाष चौधरी, सन्तोष कुमार चौधरी, दूधनाथ पटेल, मनीष प्रजापति, राम पूरन, सुभाष, चन्द्रशेखर, दिनेश, रीतेश, शिव प्रसाद, अमित, सत्य प्रकाश, के साथ ही तीन प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment