- कर्म के आधार पर भविष्य निर्धारित : पुष्पदंत जैन
- लोगों को सम्मानित करना सुखद अनुभव : विवेक अस्थाना
गोरखपुर। कर्म के आधार पर भविष्य निर्धारित होता है। अच्छे और सामाजिक कर्म ही हमारी आने वाली पीढ़ी याद रखती है और कर्मशील सामाजिक व्यक्ति को संस्थान द्वारा सम्मानित किया जाना बहुत ही गौरव की बात है।
उक्त बातें सन रोज संस्थान द्वारा आयोजित कार्यशील सामाजिक एवार्ड "कर्म सम्मान-2024" समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने सभी को बधाई दी। संस्था के संस्थापक एवं चेयरमैन विवेक कुमार अस्थाना ने कहा कि समाज के क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका के लिए लोगों को सम्मानित करना सुखद अनुभव है।
कार्यक्रम का उद्घाटन सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया तत्पश्चात् सभी अतिथियों का स्वागत बैज लगाकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र दिव्य-देव एवं सौम्या यादव द्वारा भजन नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यशील सामाजिक एवार्ड कर्म सम्मान-2024 शहर के माने जाने ख्याति प्राप्त चिकित्सक, कृषि, व्यापार, कला, संस्कृति से जुड़ाव रखते हुए सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें कला एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए राजेश कुमार श्रीवास्तव, व्यापार एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए विकास केजरीवाल, पुष्पदंत जैन, चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए न्यूरो सर्जन डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, सर्जन डॉ. डी.के. गुप्ता, डॉ. सुरहिता करीम, खेल एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अंजू सिंह, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए शिवाजी सिंह को सम्मानित अतिथियों एवं संस्था पदाधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सरिता सिंह ने किया। कार्यक्रम के सभी के प्रति आभार संरक्षक विजय खेमका, निदेशक शाहाब तारिक एवं प्रमुख निहारिका अस्थाना द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अतिथि संदीप चौरसिया डॉ. रविंद्र ओझा, उमेश चंद्र मिश्रा, रविंद्र पांडेय, डॉ. राकेश कुमार सिंह, विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव के अलावा संस्था के सचिव उमेश चंद उपसचिव सुमित कुमार रावत वरिष्ठ सदस्य देशदीपक, रवि वर्मा, कुलदीप शर्मा, अनुराग खेमका सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment