<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 5, 2024

भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक, 10 दिन में पूर्ण करना होगा अपना लक्ष्य


बस्ती। जनपद में चलाए जा रहे हैं भाजपा सदस्यता अभियान के तहत शनिवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी समीर सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र व संचालन देवेन्द्र सिंह ने किया । मुख्य अतिथि समीर सिंह ने कहा कि 30 सितंबर को प्रदेश की समीक्षा बैठक थी उसी के क्रम में जिला की समीक्षा बैठक हो रही है। भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत मंगलवार से की है जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस चरण में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सदस्य बनाने पर फोकस है। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को सदस्यता अभियान समाप्त हो रहा है। जिले हर्रैया विधायक अजय सिंह 33124 सदस्य, व्यक्तिगत सदस्यता में विपिन शुक्ल ने 9263 सदस्य, ब्लाक प्रमुख में अनिल दुबे 4012 और चेयरमैन में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविन्द पाल ने 2115 सदस्य बनाने पर प्रोत्साहित किया गया। वही सहकारिता और मोर्चाे के धीमी सदस्यता पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा सहकारिता तथा मोर्चाे से जुड़े लोग निर्धारित लक्ष्य अवश्य पूर्ण कर ले। 16  अक्टूबर से सक्रिय सदस्य बनाए जाने हैं अभी 10 दिन का अभियान शेष बचा है, जिसमें हमें अपना लक्ष्य पूर्ण करना है। 
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बताया कि 6 अक्टूबर को पूरी पार्टी के ऊपर से लेकर नीचे तक के कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान में हिस्सा लेना है। सभी मोर्चे को अपने- अपने समुदाय में कैंप की सदस्यता चलानी है, जिसमें जनप्रतिनिधि सहित सभी भाजपा के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। कैंप एवं समूह की सदस्यता का अभियान 6 अक्टूबर से लेकर के 14 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। 11 अक्टूबर से लेकर के 15 अक्टूबर के बीच सक्रिय सदस्यता को लेकर जनपद में कार्यशाला आयोजित होगी। 5 नवंबर 2024 को जिले के सक्रिय सदस्य घोषित किए जाएंगे।
बैठक में गौ रक्षा सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, राजेश पाल चौधरी, अनिल दुबे, अंकुर वर्मा, दिनेश प्रताप सिंह, जगदीश शुक्ल, अमृत कुमार वर्मा, गजेन्द्र सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, जटाशंकर शुक्ल, रोली सिंह, ममता सिंह, कुँवर आनन्द सिंह, अभिनव उपाध्याय, सतेन्द्र सिंह, विनय यादव, सचिन सिंह, धर्मेन्द्र जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages