<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 9, 2024

केंद्र एवं राज्य कर्मचारियों के सम्मेलन में कर्मचारी हितों पर हुई चर्चा एवं परिषद के नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण

- राजेश सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, श्याम नारायण वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनीता सिंह महिला मंत्री बनी

- पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार : भानू प्रताप सिंह 

- पुरानी पेंशन व्यवस्था तक जंग रहेगी जारी : विनोद राय

गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे कर्मचारी संघ भवन पर राज और चंद्र के कर्मचारियों का संयुक्त अधिवेशन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्वाेत्तर रेलवे कर्मचारी संघ महामंत्री विनोद राय व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गणेश यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भानु प्रताप सिंह ने कहा कि इंसान कर्मचारियों का अधिकार है यह इन्हें हर हाल में मिलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्वाेत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि हम एनपीएस की लड़ाई को यूपीएस तक लाए हैं और इसे हर हाल में ओपीएस तक पहुंचाएंगे, उन्होंने कहा कि हमारे नेता डॉक्टर एम राघवैया ने यूपीएस की 12 खामियों को बिंदुवार माननीय प्रधानमंत्री जी को नोट करा दिया है माननीय प्रधानमंत्री जी को लिखे पत्र में कहा है कि या तो यूपीएस से इन 12 खामियों को हटाया जाए अन्यथा पुरानी पेंशन बहाल की जाए। अध्यक्षता कर रहे रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को अस्वस्थ किया कि आप अपने नेतृत्व पर भरोसा रखिए आने वाले दिनों में पुरानी पेंशन हर हाल में बहाल होगी।

संचालन कर रहे मदन मुरारी शुक्ल ने कहा की जो नेता आपको एनपीएस से मुक्ति दिलाए है वही यूपीएस से भी मुक्ति दिलाएंगे और पुरानी पेंशन बहाल होगी। कार्यक्रम में पेंशनर नेता वरूण बैरागी ने बन्द और गीत के माध्यम से उपस्थित कर्मचारियों को आशीर्वाद दिया।

कर्मचारी सम्मेलन के बाद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों को अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और संरक्षक अशोक पांडेय ने राजेश सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, श्याम नारायण शुक्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनीता सिंह  मंत्री महिला शाखा, रतन लाल श्रीवास्तव   उपाध्यक्ष, राजेश कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह सोशल मीडिया प्रभारी, संतोष कुमार सिंह संगठन मंत्री, हरे राम यादव संगठन मंत्री ने शपथ दिलाई। कर्मचारी नेताओं ने पद व गोपनीयता की शपथ लिया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गोविंद जी श्रीवास्तव, रूपेश कुमार मदन मुरारी शुक्ल इंजीनियर राम समुझ वरूण वर्मा बैरागी राजेश कुमार मिश्र अनूप कुमार दीपक चौधरी देवेश सिंह अभय तिवारी अभिषेक गुप्ता मुकेश श्रीवास्तव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव  एसके विश्वकर्मा महेंद चौहान गोपीनाथ गुप्ता श्याम सुन्दर सिंह हरिशंकर गुप्ता राकेश चन्द्र श्रीवास्तव अभिषेक गुप्ता जे० जी० गौतम राधेश्याम रविंद्र कुंवर के० एन० बरनवाल फुलई पासवान आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages