गोरखपुर। बेतिहाता स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर महानगर समाजवादी पार्टी कि मासिक बैठक सम्पन्न हुई बैठक का संचालन महानगर के महासचिव बृजनाथ मौर्य ने किया बैठक कि अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया। बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख अजय चौधरी नकाह नंबर एक भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा को छोड़कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव में आस्था जताते हुए श्रीमती सरस्वती शर्राफ ने पार्टी ज्वाइन किया। राजकमल, जितेंद्र श्रीवास्तव, रूपेंद्र सिंह थापा, राहुल कुमार एवं सतीश राजभर मोहम्मद सरवत ने बसपा छोड़ कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ज्वाइन कराने वाले में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जफर अमीन डक्कू एवं पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव ने सदस्यता दिलाई और माला पहनकर स्वागत अभिनंदन किया। समाजवादी पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी ने एक सूर में कहा कि पीडीए को एकजुट किया जाएगा और 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सरकार बनाकर मुख्यमंत्री बनाया जाएगा और भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से और गोरखपुर से भगाने का काम किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ 80 में से 8 वार्ड अध्यक्षों को परिपत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं बसपा छोड़कर आए सभी साथियों का मैं हृदय की गहराइयों से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं आपके हक की लड़ाई हमेशा संगठन और समाजवादी पार्टी लड़ती रहेगी महानगर समाजवादी पार्टी अब बूथ स्तर पर पार्टी को जोड़ने का काम करेगी 2022 में जो बूथ हम हारे हैं उसपर मजबूती से काम करने की जरूरत है और उसको मजबूत कर के 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायेंगे लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण सब पर खतरा है। भाजपा सन् 2027 का चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है।
समाजवादी पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत कर पीडीए का संदेश जन-जन तक पहुंचाए।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता जफर अमीन डक्कू ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता में भारी रोष है व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसान महंगाई और कर्ज से परेशान है। उसकी आय दोगुनी करने का वादा जुमला निकला। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। भाजपा सरकार में नौजवान हताश और आक्रोशित है।10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली है। पूरे व्यापार पर कुछ उद्योगपतियों का कब्जा हो गया है।
भाजपा सरकार में नफरत फैलाने और समाज को बांटने वाली नीतियों को हवा दी जा रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार और अत्याचार के रिकार्ड बन रहे है। लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। वैसे भी डॉ0 राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि जिन्दा कौमे पांच साल इंतजार नहीं करती। उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी और पीडीए मिलकर सामाजिक, आर्थिक न्याय की अन्तिम लड़ाई लड़कर भाजपा की केन्द्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार को सत्ता से हटाने का पूरा मन बना चुकी है।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, पूर्व ज़िला अध्यक्ष रजनीश यादव, वरिष्ठ नेता अरविंद दत् शुक्ला, हीरा लाल यादव, चंद्रभान प्रजापति, रौनक श्रीवास्तवा, इमरान खान, पार्षद उजैर अहमद, पार्षद वजीयुल्लाह अंसारी, पार्षद शाहिद अख़्तर, पार्षद विवेक कुमार मिश्रा,पार्षद ज़ुबैर अंसारी.पूर्व पार्षद मों अख़्तर.विशाल सिंह, अमर अग्रहरि, जनार्दन चौधरी, अशोक चौधरी, सच्चिदानंद यादव, इमरान दानिश अंसारी, अरविंद गौंड, नफीस अंसारी, डा. आफताब निजामी, फिरदौस आलम, कंचन श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment