<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 12, 2024

बैठक में रिक्त पदों पर पदाधिकारियों का हुआ चयन


लखनऊ।  एन.ई. रेलवे प्रमोटी अधिकारी संघ, लखनऊ मंडल के तत्वावधान में मंडल कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को सम्पन्न की गयी। इस बैठक के दौरान कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें श्री अजय कुमार सुमन को मंडल अध्यक्ष, श्री दयाराम को संगठन मंत्री, श्री दीपक कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, श्री आशीष शुक्ला को सहायक सचिव तथा श्री अरुण कुमार सिंह को संघ के संरक्षक के रूप में सर्व सहमति से चुना गया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष श्री महेश गुप्ता द्वारा सभी नवचयनित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस विशेष अवसर पर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा श्री जगतारा संगम, सहायक वाणिज्य प्रबंधक के स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई भी दी गई।

           
बैठक के दौरान संघ के सचिव श्री दीपक कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि रेल प्रशासन के हित में हम सभी को परस्पर समन्वय तथा अपनी सीमाओं एवं अधिकारों को ध्यान में रखते हुए कार्यों का निस्तारण करना चाहिए। बैठक के अंत में उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages