<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 18, 2024

पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर को उनके जयन्ती पर किया गया याद


बस्ती। समाज में फैली कुरीतियों एवं गैर बराबरी को समाप्त करने के लिये आजीवन संघर्ष करने वाले पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर को उनके जयन्ती पर याद किया गया।  बहुजन समाज पार्टी नेता विकास, विनय, रिकूं वंसल के संयोजन में  कुदरहा विकास खण्ड के पाऊं में स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर विमर्श किया।

बसपा के पूर्व मण्डल प्रभारी  के.पी. राठौर ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि पेरियार ने कुरीतियों, अंधविश्वास का जमकर विरोध किया। उन्होंने तर्कवाद, आत्म सम्मान और महिला अधिकार जैसे मुद्दों पर जोर देने के साथ ही  जाति प्रथा का घोर विरोध किया। दक्षिण भारत में उन्हें पूरी निष्ठा से याद किया जाता है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये। संचालन करते हुये बसपा नेता महादेवा के पूर्व विधानसभाध्यक्ष के.सी. मौर्य ने पेरियार के जीवन संघर्षो पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में  विजय नन्द नाई, विनय अम्बेडर, अनूप, राकेश कुमार गौतम,उत्तम ,राजेन्द्र प्रसाद, मनोज कुमार सोनी, इंद्रजीत, मंजीत, विजयनाथ, भोला राव, हजारीलाल भारती, राम नवल, संदीप, खुशबू, मनीषा,  रागिनी, रीमा, श्यामपरी, आँचल, पायल, ओजल बंसल, आरिया बंसल, पिंकी,  नितिन ,सत्यम, प्रदीप, सुष्मिता, उषा,  प्रवीन ,बुद्धेष ,बुधई, नितीश, योगेन्द्र, दुखराम, दयाराम,  शिवशंकर, काशीराम, ओम प्रकाश, राम सुभग, बबिता सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages