बस्ती । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकान्त पाण्डेय ने गुरूवार को गौर क्षेत्र के कस्बों, गांवों, चौराहों पर भ्रमण कर 300 से अधिक लोगों को मोबाइल एप के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाया। लोगों से वार्ता में श्री पाण्डेय ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में क्षेत्र के ऐसे लोगों को भाजपा का सदस्य बनवाया जा रहा है जो पहले से सदस्य नहीं थे। कहा कि सदस्यता की मजबूती से ही संगठन मजबूत होगा।
सदस्यता अभियान में भाजपा नेता रमाकान्त पाण्डेय के साथ राजमन वर्मा, मनिराम वर्मा, मस्तराम वर्मा, रामरक्षा वर्मा, राजकिशोर वर्मा, अमर चन्दर वर्मा, माया शर्मा, धनीराम वर्मा, लक्ष्मी प्रसाद यादव, आकाश यादव आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment