बस्ती। आगामी 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित आर्य समाज नई बाजार बस्ती के 51वें वार्षिक उत्सव के तैयारियों में प्रभात फेरी एवं जनजागरण का कार्य बारिश में भी नहीं रुक रहा है। कार्यक्रम के संयोजक आचार्य सुरेश जोशी एवं पण्डिता रुक्मिणी देवी के साथ आर्य समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्राम देवताओं के बीच में पहुंचकर उन्हें इस कार्यक्रम का निमंत्रण दे रहे हैं। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि गांव के बहन, बेटियों, बुजुर्गों और वयस्कों सबको इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम तेनुई के दुर्गा मंदिर में, ग्राम घरसोहिया, वृद्धाश्रम बनकटा और गांवगोड़िया में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें वैदिक यज्ञ करते हुए लोगों को पर्यावरण शोधन, जल संरक्षण और आपसी भेदभाव को बुलाकर के भाईचारे की भावना से रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बच्चा लाल चौधरी, मुक्तिनाथ मिश्र, विजय पाल, बुद्धदेव, पंडित केशव मिश्रा, पंडित राधेश्याम, उपेंद्र शर्मा, विश्वनाथ प्रसाद, राजेंद्र जायसवाल, रोहित आर्य, दिलीप कसौधन, श्री राम अग्रवाल, शंकर जायसवाल, महिमा आर्य, प्रिया, साक्षी, आयुषी, अजीत कुमार पाण्डेय, आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
No comments:
Post a Comment